चोरियों का खुलासा करने मे नाकाम साबित हो रही पौड़ी पुलिस

– एक सप्ताह पूर्व कलेक्ट्रेट कालोनी में हुई थी चोरी

– श्रीनगर में हुई चोरी का खुलासा भी नहीं कर पा रही है पुलिस

(कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी)
पौड़ी। चोरियों का खुलासा करने में जनपद पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पौड़ी व श्रीनगर में हुई चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस अंधेरे मे हाथ पांव मार रही है। बावजूद इसके पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामलों में जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
बीते एक सप्ताह पूर्व कलेक्ट्रेट की आवसीय कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। जिसकी प्राथमिकी भी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं बीते 26 अगस्त को श्रीनगर पीडब्ल्यूडी कालोनी में भी चोरों ने दिन दहाड़े 10 लाख से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। घटना के चार माह बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाया है। पुलिस इस मामले में एक इंच तक आगे नहीं बढ़ पाई है। चोरियों का खुलासा करने में नाकाम पुलिस के प्रति स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय निवासी महेशानंद, गोकर्ण सिंह ने कहा कि चोरियों का खुलासा न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वहीं स्थानीय निवासियों मे भय बना हुआ है। वहीं एएसपी प्रदीप राय ने बताया कि चोरियों के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई है। दबिश भी दी जा रही ह। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.