आखिर क्यों पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने अपर शिक्षा निदेशक को जारी किया चेतावनी भरा लेटर

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल को सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है उन्होंने कहा है यदि अधिकारी उनके आदेशों की अवहेलना करते हैं। तो उनकी शिकायत को उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। विधायक पोरी ने इंटर कॉलेज जकेडी के व्यायाम शिक्षक के देहरादून स्थित एक विद्यालय में एकल स्थानांतरण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा एडी माध्यमिक की कार्यशैली से शिक्षा के क्षेत्र में अहित हो रहा है। इंटर कॉलेज ढामकेस्वर की प्रबंध समिति के चुनाव संबंधी जांच भी एडी कार्यालय में 6 माह से अधिक समय से लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने एडी को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तत्काल व्यायाम शिक्षक का स्थानांतरण रद्द करने व ढामकेस्वर की जांच पूरी कर उन्हें लिखित रूप में भी अवगत कराया जाए।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में मेडिकल माॅडल प्रस्तुतिकरण में तितिक्षा रावत व टीम अव्वल

One thought on “आखिर क्यों पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने अपर शिक्षा निदेशक को जारी किया चेतावनी भरा लेटर

  1. Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыказино

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *