बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी है पर्व – मुख्यमंत्री

बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी है पर्व – मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

electronics
ये भी पढ़ें:  रूद्रप्रयाग चौपता दुर्गाधार की हेमवंती और उतम सिंह भंडारी की जीवनी पर बनी फिल्म ने दिखाया जमाने को इंसानियत का आईना