big breaking:उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर हुआ एक और बड़ा हादसा

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्यर गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम और 108 रवाना हुई। घटनास्थल में शवों और घायल को रेस्क्यू कर उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी स्था नीय निवासी हैं। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महलार गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। बता दें कि उत्तहराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

electronics
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

One thought on “big breaking:उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर हुआ एक और बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *