पहाड़ों में बारिश के साथ ही मुश्किलों का दौर भी शुरू हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो गई हैं। उधर, रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 स्थान मुनकटिया में अचानक पहाड़ी से मलबा एक वाहन पर गिर गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दस व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार से लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी लाया गया है।
बता दें कि वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जो गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया पर भारी बारिश के चलते रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाइवे पर पहाड़ी पर मलबा गिरने से वाहन दुर्घटनागस्त हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व 62 वर्षीय पुष्पा कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र निवासी एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटना में मृत महिला का शव वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-

- ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र
- कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
- राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र
- क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र
- गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार
- अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार
- शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार
- रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु
- टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल
- पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल