Big breaking: कैबिनेट बैठक के दौरान अचानक बिगड़ी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत: देखें वीडियो

 

देहरादून। देहरादून में हुई कैबिनेट बैठक से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर अस्पताल चले गए। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक तबियत खराब होने के कारण बैठक से निकलना पड़ा।

electronics

जब वह बैठक से बाहर निकल रहे थे, तभी मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें रोककर उनका हाल चाल पूछा। इस पर सुबोध उनियाल ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ ने उन्हें दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका चेकअप चल रहा है। मंत्री की तबियत को लेकर अधिकारियों और उनके समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

 

निकलते समय कैबिनेट मत्री गणेश जोशी ने पूछा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का हालचाल

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: पूरी खबर एक क्लिक पर