जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर लगाई मुहर, मंगलवार को हो सकती है नामों की घोषणा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी है। जेपी नड्डा के साथ बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से सूची मिलने के बाद मंगलवार को नई टीम की घोषणा हो सकती है।
इस खबर को भी पढ़ें?????????? Big breaking:पूर्व राज्य मंत्री को कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा,ठोका जुर्माना
उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की बैठक के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए।मंगलवार को कर सकते हैं टीम की घोषण
राष्ट्रीय कार्यालय से सूची मिलने के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। नई टीम में विभिन्न पदों पर 80 प्रतिशत तक युवा और नए चेहरे शामिल होंगे।टीम के गठन को लेकर चल रही थी कसरत
पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने के बाद से नई प्रांतीय टीम के गठन को लेकर कसरत चल रही है। इस सिलसिले में केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट शुक्रवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

इस खबर को भी प????????ढ़ें जो लोग पड़ोसियों को नमस्कार नहीं करते हैं वह संस्कार विहीन हैं: आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं
नामों का पैनल भेजा था राष्ट्रीय अध्यक्ष को
शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक में नई टीम को लेकर मंथन किया। बैठक में प्रदेश भाजपा (Uttarakhand BJP) में विभिन्न पदों के लिए नामों का पैनल तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया गया था।
इस खबर को भी पढ़ें ??????राजधानी में खुले में दौड़ रहा करंट,लापरवाह बने जिम्मेदार, दो छात्र आए करंट के चपेट में-देखे वीडियो
युवा और नए चेहरों को दिया महत्व
सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ ही प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के साथ दो दौर की बैठक की।
इस खबर को भी पढ़ें ????????सत्ता पाने के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए संघर्ष करते हैं:त्रिवेंद्र- देखें वीडियो
सूत्रों के अनुसार एक-एक नाम पर चर्चा करने के बाद पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की पसंद के साथ ही युवा और नए चेहरों को महत्व दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दिल्ली से बाहर होने के कारण सोमवार को सूची जारी नहीं की जा सकी।
मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यालय से सूची प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को मेल से भेजे जाने की संभावना है।
इन नामों की है चर्चा
चर्चा है कि प्रदेश महामंत्री पद पर खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, उपाध्यक्ष पद पर नीरू देवी, कैलाश शर्मा, आदेश चौहान, मीना गंगोला, बलवंत भौंर्याल के नाम शामिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम तय किए गए हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आशा नौटियाल व सुषमा रावत में से किसी एक को जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर शशांक रावत का नाम तय माना जा रहा है।

Khám phá các sòng bạc trực tuyến hàng đầu được xếp hạng năm 2025. So sánh tiền thưởng, lựa chọn trò chơi và độ tin cậy của các nền tảng hàng đầu để có trải nghiệm chơi game an toàn và bổ íchtiền thưởng sòng bạc