दिगवीर सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

नौगांव उत्तरकाशी अपना झंडा तोड़े पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा में जाने की अटकलें की खारिज । कांग्रेस का गंगोत्री से 2022 चुनावी शंखनाद,अटकलों पर पूर्व विधायक ने लगाया विराम, कहा जब मुझे 10 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर मिल रहा था मैं तब नहीं गया अब क्या जाऊंगा,भाजपा के पास गंगोत्री हॉट सीट पर कोई ऐसा प्रत्याशी नही जो कांग्रेस टक्कर दे सके ।
वंही टिहरी लोकसभा क्षेत्र में नियुक्त पर्यवेक्षक हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल ने जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। अब कांग्रेस जनों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वहीं सजवाण ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनावों में हिमाचल सहित अन्य राज्यों में जनता ने भाजपा के विरुद्ध जनादेश दिया है, ओर आने वाले विधानसभा चुनावों में भी जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा की समीक्षा कर कहा कि निश्चित ही कांग्रेस गंगोत्री जीत रही है और यहां के मिथक को देखकर कोई अतिशयोक्ति नही की सूबे में भी सरकार कांग्रेस की बन रही है।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.