बिंदुखत्ता- क्षेत्र में लगेंगे 55 हैंड पंप

मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र लाल कुआं के अंतर्गत बिंदुखत्ता क्षेत्र में 55 हैंड पम्प स्थापित किए जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बध में सचिव मुख्यमत्री एस.एन पाण्डे द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एल.फैनई द्वारा केन्द्र सहायतित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्वीकृत जनपद उधमसिंह नगर के विकासखण्ड बाजपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज, गजरौला के निर्माण हेतु केन्द्रांश की प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 94.50 लाख एवं राज्यांश की प्रथम किश्त के रूप में 8.66 लाख के व्यय की स्वीकृति प्रदान करने हेतु शासनादेश जारी किया गया है।

electronics

इसके साथ ही उनके द्वारा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण हेतु जनपद उधमसिंहनगर से संबंधित 04 मदरसों हेतु कुल धनराशि 29.88 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित शासनादेश भी जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़े…………..

https://www.raibarpahadka.com/2021/11/chandar-garan-word/
ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के इन 11 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद  देखें पूरी खबर 

One thought on “बिंदुखत्ता- क्षेत्र में लगेंगे 55 हैंड पंप

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *