कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार, भाजपा हाईकमान ने बनाया स्टार प्रचारक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।

electronics

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।

ये भी पढ़ें:  मनोज यादव को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश का सह प्रभारी,जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी