Chandra Grahan 2022: आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण,इन राशि वालों पर पड़ेगा बड़ा असर: जाने आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

देहरादून। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी आज लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली के दिन लग रहा है। यानी इस बार चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन हिन्दू भारत में देव दीपावली त्यौहार मनाते हैं। हालांकि 8 नवंबर 2022 को सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा इसलिए शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा का सत्यनारायण का व्रत, पूजन, दान 7 नवंबर 2022 को ही करना ठीक रहेगा। क्योंकि सूतक काल में पूजन और कोई शुभ कार्य करना वर्जित है। वहीं ज्योतिषों के मुताबिक शास्त्र और पंचांगों के अनुसार देव दीपावली दिन चंद्र ग्रहण लगता है तो यह तिथि काफी अहम हो जाती है।

electronics


बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
इस बार का चंद्र ग्रहण कई मायनों में विशेष माना जा रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे समाप्त होगा। उत्तराखंड में भी इसका असर देखने का मिलेगा। किसी भी दुष्प्रभाव से बचने को बदरीनाथ और अन्य मंदिर चंद्रग्रहण के दौरान आठ नवंबर को बंद रहेंगे। बदरीनाथ मंदिर सहित मां लक्ष्मी मंदिर, मातामूर्ति मंदिर, आदिकेदारेश्वर मंदिर, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर, ध्यान बदरी उर्गम, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, केदार मद्महेश्वर, त्रिजुगीनारायण मंदिर के कपाट बंद होंगे।
इसी के साथ ही कालीमठ मां काली मंदिर, गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, नव दुर्गा मंदिर टिहरी, सदगुरु धाम मंदिर सेरा, मां दुर्गा चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून सहित सभी छोटे- बड़े मंदिर दिनभर बंद रहेंगे। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति के अधीनस्थ तथा दस्तूरधारी सभी मंदिर ग्रहणकाल के सूतक शुरू होते बंद हो जायेंगे।

ग्रहण पर शनि और मंगल के आमने-सामने होने से अशुभ संयोग
• ज्यो तिषाचार्य आचार्य सुशांत राज के अनुसार ग्रहण पर शनि और मंगल के आमने-सामने होंगे।
• इस कारण षडाष्टक और नीचराज भंग अशुभ योग बन रहा है।
• यह योग मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा।

अशुभ योग तीन राशियों पर डालेंगे बुरा प्रभाव
मेष राशि

• मेष राशि में यह ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस राशि जातकों के लिए ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है।
• आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
• नौकरी स्थ ल परसीनियर या किसी अन्य के साथ विवाद हो सकता है।
• परिवार के संग मनमुटाव हो सकता है।
• कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें।
• व्यंवसाय में पार्टनरशिप करने से नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेसजन पंचायत चुनाव को संगठन विस्तार के उत्सव के रूप में लें : महर्षि

तुला राशि
• तुला राशि जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
• जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
• जॉब में परेशानियां आ सकती हैं।
• व्यापार करते हैं तो भी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
• सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, दुर्घटना के योग हैं।


धनु राशि
• जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण नुकसानदायक हो सकता है।
• कार्यस्थल या पर्सनल लाइफ में तनाव हो सकता है।
• पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
• व्यापार में कुछ बाधा आ सकती है।
• धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का भी प्रभाव है। इसलिए ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से बचें।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:राज्य में हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान 23 जून से होगी प्रकिया शुरू

चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम
• चंद्र ग्रहण के दौरान को भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा भी वर्जित है।
• चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
• चंद्र ग्रहण के दौरान नंगी आंखों को चंन्द्रमा को नहीं देखना चाहिए।
• चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
• चंद्रग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।


चंद्र ग्रहण में क्या करें
• ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
• ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
• ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
• ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

One thought on “Chandra Grahan 2022: आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण,इन राशि वालों पर पड़ेगा बड़ा असर: जाने आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *