मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं।

*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं।

electronics

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मुख्य सचिव को छ सूत्री ज्ञापन