मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गायों की पूजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।
इस दौरान प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी से अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

electronics
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *