सीएम धामी ने एआरटीओ का किया औचक निरीक्षण, हड़कंप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रामनगर में हैं। सीएम धामी एआरटीओ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एआरटीओ में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

electronics

सीएम धामी के एआरटीओ में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सीएम धामी ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छापेमारी के दौरान सीएम धामी अधिकारियों से सवाल जवाब करते भी दिखे। बता दें कि देहरादून आने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले ने हेलीपैड जाने के बजाय एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। 

ये भी पढ़ें:  टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित