मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, और डा.कुडियाल समेत कई हस्तियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित।

electronics

प्रदेश हित में लिये जा रहे निर्णयों के लिये मुख्यमंत्री का भी विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा किया गया सम्मान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड़ स्थित होटल में लोक प्रहरी संस्था द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड़ के स्तम्भ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों ने देवभूमि के अनुरूप प्रदेश हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये जा रहे निर्णयों के लिये उनको भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं के सम्मान को प्रदेश की जनता का सम्मान बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन लोगों ने समाज के हित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक प्रहरी जैसी संस्थाएं न केवल सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के प्रयासों में लगी सभी संस्थाओं, संगठनों के प्रयास सराहनीय है। उत्तराखंड में लागू किये गए नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता  आदि विषयों पर हमारी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण उन्हें सम्मानित किये जाने पर दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं अपितु उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन विशिष्टजनों को सम्मानित किया उनमें पद्मश्री  कल्याण सिंह रावत,  प्रीतम भरतवाण,  सचिदानन्द भारती,  प्रेमचन्द शर्मा, डॉ. आर.के. जैन, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्राम प्रधान निकिता चौहान एवं कविता गोस्वामी के साथ पूर्व ब्रिगे. गोविन्द सिंह सिसोदिया टीम सीपीयू उप्रेती सिस्टर, एस.डी.आर.एफ. ट्रेफिक पुलिस के जवान आदि शामिल रहे। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोग मौजूद थे। लोक प्रहरी संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक नागर ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के कार्य कलापों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 और नये चिकित्सक

One thought on “मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, और डा.कुडियाल समेत कई हस्तियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *