फिल्मी अंदाज से लुटेरी दुल्हन ले लूटा अपने दुल्हे का घर, गहने लेकर हुई फरार
देश के कई राज्यों के साथ-साथ अब उत्तराखंड में भी लुटेरी दुल्हन का आतंक देखने को मिल रहा है। लुटेरी दुल्हन भोले-भाले लोगों को शिकार बनाकर उनको लुटने का काम करती है। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है। जहां लुटेरी दुल्हन शादी की रात को ही जेवर लेकर एक परिवार को ठग कर गायब हो गई। अक्सर ऐसे मामलों में लुटेरी दुल्हनें और गिरोह अमीर लोगों को शिकार बनाता है लेकिन इस बार गिरोह ने मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार को ही लूट लिया।
यह घटना देहरादून के झाझरा क्षेत्र की है जहां लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने आकाश कुमार के परिवार को शादी वाली रात ही लूट लिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस दुल्हन का न तो घर का पता है और तो और इस नाम भी ठीक से नहीं पता। आकाश की बहन पूनम ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। दुल्हे की बहन का कहना है कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लड़की का रिश्ता बताया था। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ।
बता दें कि बीते सोमवार लुटेरी दुल्हन पिंकी और उसके गिरोह के सदस्य बहन व जीजा आदि रिश्तेदार बनके उनके घर आए। यहां पिंकी और आकाश दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। जिसके बाद मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों के परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई। आकाश के परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो सभी भोचक्के रह हए। पिंकी शादी की रात को सभी गहने लेकर फरार हो गई।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.