कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में कमल रजवार को निर्विरोध अध्यक्ष पद तीसरी बार चुना गया।महासचिव पद पर गोविंद पांडेय निर्विरोध चुने गए।कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी डी के पाण्डे व कोषाध्यक्ष पद विजय बिष्ट निर्विरोध चुने गए।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा बिष्ट, उपाध्याय पद पर हरि सिंह बिष्ट वन्दना बिष्ट , सह सचिव पद पर प्रेमलता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव पद पर ललित जोशी व बबिता साह लोहानी, संगठन सचिव पद पर हरीश सनवाल, प्रचार-प्रसार सचिव सुनीता भंडारी व लेखा परिक्षक पद पर आर एस बिरोदिया का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी आर एस परिहार,सह चुनाव अधिकारी दामोदर कांडपाल व प्रदीप पपने ने दी।
इससे पूर्व महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने कार्यकारणी के कार्यो का दो साल की रिपोर्ट पटल पर रखी।कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कांडपाल जी ने भी परिषद के दो साल की आय व्यय ओर होली ओर दीपावली मेले के हिसाब किताब रखा।अध्यक्ष कमल रजवार ने सभी शाखाओ के अध्यक्ष व सचिव व कार्यकारणी का धन्यवाद दिया
आज चुनाव के कार्यक्रम में के सी जोशी,जे एस मेटला,एस एस ठठोला ,,उत्तम अधिकारी,भगवान सिंह रावत,हंसा धामी,मन्जू देऊपा,कविता आर एस बिरोदिया,दीप बुदलाकोटि,नंदन बिष्ट,नीरू बिष्ट,गम्भीर सिंह रावत,डॉ अनिल जोशी,गिरीश जोशी,नरेंद्र सिंह कार्गी आदि उपस्तिथ थे।अन्त में परिषद के सभी सदस्यो ने जनरल विपिन रावत को श्रदाँजलि दी।

Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenKrypto-Casino