Big breaking- टिहरी भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय पर लगा होटल में ये बडा आरोप-होटल का हुआ चालन

किशोर उपाध्यय के भाई पर लगा होटल में पैंसे बांटने का आरोप, कई महिला थी मौजूद। देखें वीडियो..

electronics

टिहरी: कल यानी 14 फरवरी को पूरे प्रदेश में मतदान है।लेकिन मतदान शुरू होने से कुछ घंटों पहले टिहरी विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चंबा के सत्कार होटल में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के भाई को एक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को पैंसे बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आपको बता दें कि कल मतदान होना है और इसके लिए भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय चंबा के सत्कार होटल में भारी संख्या में रात्रि 9 बजे मीटिंग कर रहे थे। इस बात की भनक एक पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगने पर अन्य पार्टी के कार्यकर्ता सत्कार होटल पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने सचिन उपाध्याय को रंगे हाथ पकड़ वीडियो बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे थे। होटल में सचिन उपाध्याय के साथ काफी महिलाएं और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साथ ही किशोर उपाध्याय का भाई सचिन उपाध्याय शराब के नशे में धुत था और खुद ही कह रहा था कि मैंने पैंसे बंटे है कोई क्या कर लेगा। आपको बता दें सचिन उपाध्याय इससे पहले भी अपने विवादों के कारण जेल की हवा खा चुके है। वहीं जब इस संबंध में एसएचओ चंबा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने होटल का चालन कर दिया है और हम सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। लेकिन सवाल अब यह उठता है इस तरह की तमाम घटनाओं से किस तरह निष्पक्ष मतदान की उम्मीद की जाए…

ये भी पढ़ें:  दवाईयां-मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँची एसजीआरआर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम

One thought on “Big breaking- टिहरी भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय पर लगा होटल में ये बडा आरोप-होटल का हुआ चालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *