देहरादून। अपने गीत के जरिये कांग्रेस की सरकार हिलाने वाले, समय-समय हुक्मरानों और राजनेताओं पर तंज कसने वाले मशहूर गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने एक बार फिर अपने गीत से भर्ती घोटालों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। नेदी दा का ये गीत विधानसभा में बैक डोर भर्तियों को लेकर है। इंटरनेट पर अपलोड होते ही यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बवाल में आग में घी डालने का काम नेगी दा के गीत ने किया है। इस गीत में नेगी दा ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है। साथ ही, UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर भी नरेंद्र सिंह नेगी इस गीत में कटाक्ष किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गीत में नेगी दा गा रहे हैं कि “तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा”। जिसका हिंदी में अर्थ है “लोकतंत्र में जनसेवक राजा हो गए हैं, जनता सड़क पर भष्टाचार से लड़ रही है और लोकतंत्र में तुम भ्रष्टाचार में मिल गए”।
गौरतलब हो कि उत्तराखंड के गढ़रत्न प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान नेगी दा ने कई जनगीत गाए। उन जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक नई धार दी। राज्य बनने के बाद सत्ता और राजनीति की कुव्यवस्था पर नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत लिखे।

Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыбонус казино