पौड़ी : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने किया केंद्र सरकार पर बोला हमला

कुलदीप बिष्ट

electronics

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने पौड़ी में कहा केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता है परेशान। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला सियासी हमला। आज पौड़ी में कांग्रेश के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर नेगी ने नव युक्त जिला अध्यक्ष विनोद नेगी का फूल मालाओं से स्वागत किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकजुट करने में युवाओं की मेहनत रंग लाएगी वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि  केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता परेशान है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।केसर सिंह नेगी नहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जिस तरह से आम जनता का खून चूस रही है उसका हिसाब जनता 2022 विधानसभा चुनाव लेगी।उन्होंने कहां की कुछ दिन पहले चौबटटाखाल में भ्रमण के दौरान पर्यटन मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखने पर कुछ ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज की गई है जोकि दर्शाता है कि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन ग्रामीणों पर मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तो आम जनमानस के साथ कांग्रेश भी आंदोलन के लिए विवश होगी।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:राज्य में हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान 23 जून से होगी प्रकिया शुरू

One thought on “पौड़ी : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने किया केंद्र सरकार पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *