सियासत: प्रीतम सिंह की अनदेखी नही हुई महेंद्र सिंह राणा से बर्दाश्त,दे दिया इस्तीफा: देखें वीडियो

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

पौड़ी जिले से कांग्रेस को एक बार फिर बडा झटका लगा है यहां कांग्रेस के जाने माने नेता रहे महेंद्र राणा ने अब कांग्रेस पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है महेंद्र राणा वर्तमान में द्वारीखाल ब्लाक के ब्लाक प्रमुख होने के साथ ही साथ उत्त्तराखण्ड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष भी हैं महेंद्र राणा ने बताया कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है यहां भाई भतीजावाद से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती रही है कांग्रेस के आपसी कलह और कांग्रेस में लगातार चल रही।

गुटबाजी के कारण उन्होने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी एवं कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष करण माहरा को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया है महेंद्र राणा ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षाे से लगातार कांग्रेस पार्टी को एक सक्रिय सदस्य के तौर पर अपनी सेवा देते रहे लेकिन अब पार्टी के गुटबाजी हावी है कांग्रेस पार्टी मे प्रतीम सिंह की उपेक्षा होना भी उन्होने अपने इस्तीफे का एक कारण बताया है।वही महेंद्र राणा की पार्टी को छोड़ने के निर्णय को जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने दुखद बताएं। उन्होंने कहा कि आज पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी उस समय उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया जो कि सही नहीं है।

कांग्रेस पार्टी में प्रीतम सिंह की उपेक्षा ही महेंद्र राणा के इस्तीफे की वजह है या फिर और कुछ आपको बताएंगे अगली रिपोर्ट में

ये भी पढ़ें:  अंशदीप का हुआ है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *