कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के अन्तर्गत बांघाट कस्बे में एक नाबालिक की नयार नदी में डूबने से मौत हो गई। नाबालिक उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर का बताया जा रहा है। परिजनों की अपील पर राजस्व पुलिस ने पंचनामा किये बगैर शव का परिजनों के सौंप दिया।
पौड़ी तहसील के नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि नयार नदी में बांघाट पुल के समीप काला सिंह (17) पुत्र संजय सिंह की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। बताया कि मृतक अकेले ही नयार नदी में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक नहाने को बाद घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन नयार नदी में की। मृतक के पिता व अन्य लोगों के नदी में खोजबीन के बाद उसका शव मिला। इसकी जानकारी लोगों ने पौड़ी तहसील को दी। उन्होंने बताया कि म़ृतक बंजारा समुदाय के हैं। जो कि उत्तर प्रदेश, मुजफरनगर के जनकपुरी गांव के रहने वाले हैं। ये लोग काफी समय से सतपुली में लोहार का काम करते हैं। नायब तहसीलदार पौड़ी नेगी ने बताया कि मृतक के नयार में डूबने की जानकारी लोगों ने पौड़ी तहसील को दी। साथ ही परिजनों ने मृतक का पंचनामा नहीं करने की भी अपील की। जिस पर परिजनों की सहमति पर नायब तहसीलदार ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.