दुखद खबर:नहीं रहे पूर्व प्रबंधक, पूर्व प्रधान व सेवानिवृत्त ऑडिनेरी कैप्टन भागचंद राणा-नागेन्द्र इंका बजीरा ने जताया दुख


जखोली। विकासखण्ड जखोली के बजीरा निवासी सेना से सेवानिवृत्त हुए ओर्डिनरी कैप्टन,पूर्व प्रधान व नागेन्द्र इंका बजीरा के पूर्व प्रबन्धक रहे कै.भागचन्द सिंह राणा 86 वर्ष का मंगलवार प्रातः अपने निवास स्थान बजीरा में निधन होने पर क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियो व शिक्षक कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सैन्य अधिकारी स्वर्गीय भागचंद राणा अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र व दो पुत्रवधु,तीन पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। विदित हो कि स्वर्गीय भागचंद राणा ने वर्ष 1957 से 1989 तक 32 वर्ष भारतीय सेना में सेवानिवृत्त के बाद 10 साल दूरदर्शन में सेवा की। सेवानिवृत्त होने के बाद राणा वर्ष 2003 से 2008 तक ग्राम पंचायत बजीरा के प्रधान व उसके बाद तीन वर्षों तक नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रहे। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री आचार्य पं.शिवप्रसाद ममगांई,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, ब्लाक उद्यान अधिकारी विक्रम सिंह राणा, प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी, पूर्व सैनिक कलम सिंह राणा,पूर्व प्रधान जीत सिंह राणा, प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान,भगत सिंह पुण्डीर, प्रधान दिनेश चौहान,सुग्रीव सिंह राणा,बसन्त सिंह राणा,सतीश राणा,योगराज सिंह राणा,मालचन्द सिंह रावत, महावीर सिंह राणा,विक्रम रावत, पूर्व प्रधान जखोली विजेन्द्र सिंह मेवाड़,उम्मेद लाल, प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा,व्यापार संघ अध्यक्ष जखोली महावीर पंवार,शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह राणा कपणियां,पूर्व प्रधान भीमराज, दिलबरी लाल,विजेन्द्र लाल,केदारु लाल सहित कई लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

electronics
ये भी पढ़ें:  Big breaking: ऐसा क्या हुआ होगा उत्तराखंड वन प्रमुख धनंजय मोहन को लेना अचानक VRS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *