रूद्रप्रयाग/महड़़ गॉवःमॉ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ की सांस्कृतिक संध्या के अंन्तिम दिन सुप्रसिद्व जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट ने अपने जागरो पर माता के भक्तों को खूब झूमाया। कई दिनों से इंतजार कर रहे माता के भक्त रामेश्वरी भट्ट के महायज्ञ कार्यक्रम में पहुचने पर बहुत खूश व उत्साहित दिखे। मॉ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ में पूर्व विधायक मनोज रावत ने बतौर मुख्य अतिथि सिरकत की इस दौरान उन्होंने पंचाग पूजन व महायज्ञ में भी प्रतिभाग किया। मॉ चण्डिका के बन्याथ कार्यक्रम में उन्होंने भण्डारे का भी आयोजन किया। और स्यंम भण्डारे में माता के भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,युवा नेता ताजवर खत्री,बरदपी जग्गी,मानवेन्द्र नेगी,मनोज,जग्गी,बेद प्रकाश रावत,दिवाकर, समेत अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
सांस्कृतिक संध्या की शुरवात नवोदित गायिका कंचन भंण्डारी के भजन से हुई। कंचन भण्डारी द्वारा स्वरचित मॉ चण्डिका का गीत भी प्रस्तुत किया गया,जिस पर माता के भक्त खूब थिरके।जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट ने माता के भक्तों की डिमांड पर समुद्र मंथन का जागर गाया जिस पर माता कि भक्त झूम उठे। मलवाल द्वारा मॉ चण्डिका की बन्याथ पर शानदार गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान क्षेत्र की कई महिला मंगलदलों द्वारा भजन गायन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के सांस्कृतिक संयोजक संजय नेगी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति द्वारा संजय नेगी को खूब सराहा गया। इस दौरान ब्रहमगुरू हरिबल्लभ सती,दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, महामंत्री देवेन्द्र जग्गी,प्रबंधक हीरा सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष जगदीश भण्डारी,मकर सिंह नेगी,चन्द्रप्रकाश नेगी,समाजसेवी विक्रम सिंह नेगी,प्रेम सिंह बिष्ट समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.