दिल्ली में चल रहा मंथन, आज हो सकता महेंद्र भट्ट की टीम का ऐलान, कई नए चेहरों को मिल सकती जगह

उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। नई टीम में शामिल नामों की सूची पर आज मुहर लगने के साथ ही कार्यकरिणी में शामिल नए चेहरों पर से भी पर्दा उठ जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची लेकर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में सूची में शामिल नामों पर मुहर लगेगी। गौरतलब हो कि भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत दिए हैं।
12 नामों की सूची तैयार
माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची तैयार की गई है। बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश से भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन भी भाग लेंगे।

electronics
ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस” — राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

One thought on “दिल्ली में चल रहा मंथन, आज हो सकता महेंद्र भट्ट की टीम का ऐलान, कई नए चेहरों को मिल सकती जगह

  1. Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыкрипто-казино

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *