त्रिवेंद्र को बेदाग छवि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच में मजबूत पकड़ और लोकप्रियता लगातार हरिद्वार में सक्रियता ने दिलाया लोकसभा का टिकट

हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले संघर्षशील विराट व्यक्तित्व के धनी खैरासैंण के सूरज त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने एक मजबूत उम्मीदवार के रुप में उतारा है राजनीति में त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि एक ईमानदार संत सरीखे के रूप में है उन्होंने अपने जीवन काल में संघ की भक्ति की और भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होकर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता से जीरो टॉलरेंस की मुहिम को सार्थक कर दिखाया। मुख्यमंत्री पद का चार साल का कार्यकाल बेदाग रहा और भाजपा हाईकमान ने पुरूस्कार स्वरूप हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं के दिल की इच्छा पूरी कर दी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिकट मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले असाधारण व्यक्तित्व के धनी है। उन्होंने शैक्षिण काल में ही संघ की पाठशाला से अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल किया। संगठन की सेवा करना ही अपने जीवन का संकल्प बना लिया। भाजपा ने त्रिवेंद्र की काबलियत का उपयोग समय—समय पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी देकर किया। भाजपा के बेहद अनुशासित सिपाही की तरह त्रिवेंद्र हर कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरे। उन्होंने भाजपा को हमेशा मजबूत किया और पार्टी की रीति—​नीतियों को पालन किया।
त्रिवेंद्र के व्यक्तित्व को नजदीक से जानने वाले डॉ शैलेंद्र बताते है कि वह वास्तविक जीवन में एक संत की तरह अनुशासित जीवन जीते है। सुबह सबेरे उठकर योग करना और पूजा पाठ करना उनका नित्यकर्म है। इसके बाद पेड़ पौधों की सेवा करने में जुट जाते है। इसके बाद त्रिवेंद्र जी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संगठन के कार्यो में जुटे रहते है। त्रिवेंद्र जी अपने देवतुल्य कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन के कार्यो को बखूवी पूरा करते है। वह सात्विक भोजन करना पसंद करते है। त्रिवेंद्र जी का यही व्यक्तित्व उनको महान बनाता है। यही कारण है कि त्रिवेंद्र ने राजनी​ति में ईमानदारी की एक मिशाल कायम की है। हरिद्वार से आचार्य सुधांशु बताते है कि राजनीति में क्षेत्र में त्रिवेंद्र जैसा संत दूसरा नही देखा। ईमानदारी उनका गहना है और उनकी ताकत है। वह सच बोलना पसंद करते है। जिसके कारण कई बार उनके राजनैतिक मित्र भी नाराज हो जाते है। लेकिन पीठ पीछे त्रिवेंद्र की ईमानदारी की तारीफ करना नही भूलते। ऐसे संत को टिकट देकर भाजपा हाईकमान ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर उपकार किया है।

electronics
ये भी पढ़ें:  Big breaking: फिर चली धामी तबादला एक्सप्रेस IAS और PCS के बम्पर तबादले, रूद्रप्रयाग जिले को मिला नया डीएम: देखें पूरी सूची