उत्तराखंड की बेटी प्रीति नेगी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, साइकिल से 3 दिन में माउंट किलिमंजारो को फतह कर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा

नमिता बिष्ट
उत्तराखंड की बेटी प्रीति नेगी ने साइकिल से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रीति ने सिर्फ 3 दिन में माउंट किलिमंजारो को फतह कर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोडा है। प्रीति के इस कीर्तिमान ने रूद्रप्रयाग और उत्तराखंड ही नहीं भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।

electronics

पाक का रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया कीर्तिमान
प्रीति ने 18 दिसम्बर को सुबह 6 बजे साउथ अफ्रीका के तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फतह कर भारत देश का तिंरगा लहराया। इससे पहले पाकिस्तान की समर खान ने 4 दिन में समिट पूरा किया था। उन्हीं का रिकॉर्ड तोड़कर प्रीति ने 3 दिन में ही समिट पूरा करके नया विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम कर दिया।

शहीद माउंटेनियर और शहीद पिता को दी श्रद्धाजंली
प्रीती नेगी रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली है। प्रीती ने अपने इस रिकॉर्ड को शहीद माउंटेनियर एवरेस्टर सविता कंसवा, नोमी रावत और भारतीय सेना के जाबांज सिपाही अपने शहीद पिता को श्रद्धाजंली स्वरूप समर्पित किया है।

रुद्रप्रयाग डीएम, अधिकारी दीपिका कर्णपाल का जताया आभार
प्रीती नेगी ने कहा कि मैं इंडियन आर्मी से बहुत प्यार करती हूं। मैंने अपना समिट तीन दिन पूरा कर पाकिस्तान का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। उनकी इस सफलता में कृष ने भी काफी मेहनत की। प्रीती ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित महिला कल्याण विकास अधिकारी दीपिका कर्णपाल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *