उत्तराखंड की सबसे ‘खास’ वोटर ने डाला वोट, ये है इनकी खासियत

उत्तरकाशी। देशभर में आज लोकतंत्र का पर्व मनाया गया। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए वोटर्स जोरों-शोरों से उमड़े। वृद्ध-दिव्यांग मतदाताओं से लेकर नवविवाहित जोड़े शादी के तुरंत बाद वोट देने पहुंचे। कुछ विशिष्ट मतदाता ने भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया। उत्तरकाशी में भी एक ऐसी ही वोटर ने आज अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। 27 वर्षीय प्रियंका ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दी।

electronics

यहां खास बात ये है कि प्रियंका की शारीरिक लंबाई मात्र 64 सेंटीमीटर है। इस कारण वो जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं। प्रियंका ने बूथ पर पहुंचने के बाद वहां तैनात महिला पुलिस की जवान ने उनका स्वागत व सम्मान किया और वोट डालने में उनकी मदद की।

प्रियंका मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के बाड़ाहाट की रहने वाली है। प्रियंका अपनी मां रामी देवी के साथ वोट डालने पहुंची थी. प्रियंका की हाइट भले ही कम हो, लेकिन उनके हौसले बुलंद है।

ये भी पढ़ें:  MDDA VC बंशीधर ने ली महत्वपूर्ण बैठक, देहरादून शहर के लिए इन विकास योजनाओं को दी मंजूरी