Big breaking- एक तरफ हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ा- तो वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने भाजपा से इस नेता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा


उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में हरिद्वार जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी छोडकर अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुभाष वर्मा एवं उनके सैकडों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ बोलकर सत्ता हांसिल करना चाहती है उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है। आज मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ही देश एवं प्रदेश में एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।  
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री हरीश रावत ने श्री सुभाष वर्मा एवं उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी। कांगे्रस ने राज्य में बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके इसके लिए हरिद्वार, देहरादून तथा उधमसिंहनगर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करते हुए राज्य का पलायन रोकने का प्रयास करने के साथ ही राज्य में विकास का ढांचा तैयार किया परन्तु भाजपा ने सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास के ढांचे को छिन्न-भिन्न करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि आज जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है तथा एकबार फिर से कांग्रेस की ओर टकटकी लगाये हुए है।
श्री सुभाष शर्मा के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सहकारी समिति के चेयरमैन नवनीत चैहान, रंजना त्यागी, जावेद, श्रीमती मुस्वान, धीरज सैनी, राजकुमार, संदीप चैधरी, राजवीर चैधरी, ललित चैधरी, वरूण त्यागी, तरूण शर्मा, अजय चैहान, धर्मेन्द्र चैधरी, प्रमोद सैनी, अरूण चैधरी, सिद्धार्थ चैधरी, आशीष पाल, निशान्त त्यागी, आकाश गौतम, शिवम यादव, अनुराग चैधरी, पारस सैनी, शुभम जोशी, अमित सक्सेना, राजू चैधरी सहित भाजपा के अनुषांगिक संगठन एबीवीपी के नगर प्रमुख सिद्धार्थ चैधरी, अनेक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल थे।  कार्यक्रम का संचालन ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने किया।

electronics

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

One thought on “Big breaking- एक तरफ हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ा- तो वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने भाजपा से इस नेता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *