Big breaking- कांग्रेस से गए लोग भाजपा में नहीं टिक पाएंगे- सब जल्दी घर वापसी करेंगे-आर्य



देहरादून-मंत्री यशपाल आर्य के प्रथम बार उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके सहयोगी राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, सुनील भण्डारी, विपिन उपे्रती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।  

electronics
ये भी पढ़ें:  बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल; डीएम करेंगे जिला बदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *