June 6, 2023


उत्तराखंड के 70 विधानसभा पर किसकी हुई जीत और कौन बना आपका विधायक- देखें एक क्लिक पर

शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। जिले के मतदाताओं ने एक बार फिर भगवा पर भरोसा जताया है। 2017 कि तरह ही लगातार दूसरी बार भाजपा सूबे में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अब तक आये नतीजों में भगवा प्रदेश में राज कर रहा है। नतीजों में भाजपा के पाले में 47 सीटें, कांग्रेस 19 सीटों पर सिमटी गई है। साथ ही दो सीटों पर निर्दलीय और दो पर बसपा कब्जा जमाने में कामयाब हुई।
किस सीट से किसकी जीत
लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने करीब 14 हजार शिक्स्त दी है।
सल्ट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यमक्ष रणजीत सिंह रावत को 3,457 वोटों से हराया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को लगभग 6000 वोट से मात दी है
प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को हराया।
कपकोट विधानसभा से भाजपा के सुरेश गढ़िया ने 4046 मतों से कांग्रेस के ललित फरस्वाण को हराया
जसपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान ने 2877 वोटों से भाजपा प्रत्यशी शैलेंद्र मोहन सिंघल को हराया।
खानपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने 7500 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी देवयानी को हराया।
लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी ने 6,118 वोटों से बीजेपी के पूरन फर्त्यानल पछाड़ा।
मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ले कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को 15, 189 वोटो से बड़ी मात दी
गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर भाजपा के फकीर राम टम्टा ने लगभग 9000 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू को हराया है।
गदरपुर विधानसभा से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है।
देहरादून कैंट विधानसभा से भाजपा की सविता कपूर ने कांग्रेस के सुर्यकांत धस्माना को 20,822 वोट से दी शिक्सत
ऋषिकेश विधानसभा सीट से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 19,057 वोट से कांग्रेस के जयेंद्र रमोला को हराया।
राजपुर विधानसभा से भाजपा के खजान दास 11,163 वोट से कांग्रेस के राजकुमार को हराया।
बागेश्वर विधानसभा से बीजेपी के चन्दन राम दास ने कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत दास को 12,141 वोटों से हराया।
सहसपुर विधानसभा सीट से भाजपा के सहदेव पुंडीर ने 8,355 वोट से कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा को हराया।
सितारगंज सीट से सौरभ बहुगुणा ने की 10,938 वोट से कांग्रेस के नवतेज पाल सिंह को हराया।
कालाढूंगी विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने 23,869 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश शर्मा को करारी शिकस्त दी।
रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उमेश शर्मा काऊ ने 30,052 वोट से कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को हराया।

डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा के ब्रिजभूषण गैरोला ने 29,021 वोट से कांग्रेस के गौरव चौधरी को हराया।
रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने 20,000 वोटों से कांग्रेस की मीना शर्मा को हराया।
केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की शैलारानी रावत ने 7,544 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निर्दलीय कुलदीप रावत को हराया।
रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत चौधरी ने 28,647 वोटों के साथ रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 9528 वोटों से करारी शिकस्त दी।
भगवानपुर विधानसभा सीट से ममता राकेश को 4,808 मतों जीत
कलियर विधानसभा सीट से फुरकान अहमद को 17,840 मतों से जीत
मंगलोर विधानसभा से सरवत करीम अंसारी को 661 मतों से जीत
झबरेड़ा विधानसभा से वीरेंद्र जाति को 8,162 मतों से जीत
गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान को 7,735 मतों से जीत
यमनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने 6,340 मतों से जीत हासिल की ।
पुरोला से बीजेपी प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने 5,994 मतों से जीत हासिल की।
थराली विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी भुपाल राम टम्टा विजयी
अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने जीत हासिल की
रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने जीत हासिल की
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी जीते
बाजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्य जीते
देवप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विनोद कंडारी ने जीत हासिल की
धनोल्टी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार जीते
धर्मपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनोद चमोली जीते
धारचूला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश सिंह धामी विजयी
घनसाली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शक्ति लाल शाह जीते
हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुमित हृदेश ने जीत हासिल की
डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल जीते
द्वाराहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की है।
भीमताल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह खेरा जीते
चकराता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह जीते
चंपावत विधानसभा सीट से बीजेपी के कैलाश चंद्र ने जीत हासिल की है।
चौबटाखाल विधानसभा सीट से बीजेपी के सतपाल महाराज ने जीत हासिल की।
जागेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी के मोहन सिंह ने जीत हासिल की
ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रस के रवि बहादुर जीते
कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा के अनिल नौटियाल विजयी
काशीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा विजयी
किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रस के तिलक राज बेहड़ की जीत
कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूरी जीतीं
लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शहजाद ने जीत हासिल की है
मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी विजयी
नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने जीत हासिल की है
नानकमत्ता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा विजयी
नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की जीत
रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट की जीत
पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी की जीत
रानीखेत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल की जीत
रुड़की विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदीप बत्रा विजयी
सोमेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य की जीत
श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत की जीत
टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय की जीत
विकास नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान की जीत
यम्केश्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेनू बिष्ट की जीत
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने जीत हासिल की है



About Post Author



You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X