आयुर्वेद का खजाना है ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र, भाजपा विधायक ध्यान देते तो क्षेत्र के युवाओं को मिलता रोजगार- इंजीनियर एसपी सिंह

0
शेयर करें


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार व विधायक भाजपा का होने के बावजूद ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी विकास के लिए तरस रही है। प्रैस को जारी बयान में एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि विधायक की उपेक्षा के चलते विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सड़कों का बुरा हाल है। कांग्रेस शासन में बनी सड़कों व पुलों की मरम्मत तक नहीं हुई। कांग्रेस शासन में क्षेत्र में 13 पुलों का निर्माण कराया गया था। इसके बाद कोई विकास क्षेत्र में नहीं हुआ। जिससे लोगों का भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। क्षेत्र में स्कूल, कालेज नहीं होने के कारण युवाओं को पढ़ाई के मीलों दूर शहरी क्षेत्र में जाना पड़ता है। सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को हरिद्वार, रूड़की या पड़ोसी राज्य के जनपद सहारनपुर दौड़ना पड़ता है। एसपी सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जंगल आयुर्वेद का खजाना हैं। जोकि युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है। जंगलों में पर्यटन के साधन विकसित किए जाते तो युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन भाजपा विधायक ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने किसानों की भी बेहद उपेक्षा की हैं। फसल को मण्डी तक ले जाने के लिए सड़कें तक विधायक नहीं बनवा पाए। टोंगिया ग्रामों का विकास भी नहीं किया गया। धर्म की राजनीति करने में लगी भाजपा के शासन में विधानसभा क्षेत्र में विकास की किरण तक नहीं पहुंच पायी। आसमान छू रही महंगाई के चलते लोगों का जीवनयापन करना बेहद मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि दलित, मुस्लिम, पाल, चैहान सहित तमाम वर्गो में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ी है। यदि पार्टी ने मौका दिया तो भारी अंतर से विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त एसपी सिंह इंजीनियर व उनका पूरा परिवार कांग्रेस की रीति नीतियों को आगे बढ़ाने में योगदान कर रहा है। उनके विधायक बनने से विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास होगा। राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले एसपी सिंह इंजीनियर को पार्टी उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X