Big breaking: सीएम धामी पर डॉ हरक सिंह रावत का कड़ा प्रहार किस बात के धाकड़ है धामी कोई मुझे तो बताएं : और क्या कहा : देखें वीडियो

शेयर करें





ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा धामी किस बात के धाकड़ हैं। उत्तराखंड अपने धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन आज देश भर में उत्तराखंड घोटालों और अंकिता हत्याकांड के लिए चर्चा में है। उन्होंने कहा कि विभिन्न घोटालों में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। प्रदेश को निरंकुश सरकार देने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है।

मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. हरक सिंह रावत ऋषिकेश पहुंचे। वह रेलवे रोड स्थित एक होटल में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस से रूबरू हुए। डॉ. हरक

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस जरूरी

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिली है। राहुल गांधी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सदन से लेकर सड़क तक आम लोगों को आवाज देने का काम कर रहे हैं। निरंकुश शासन, शोषण, बेरोजगारी, घोटालों, अन्याय, हत्या जैसे गंभीर अपराधों से जूझते उत्तराखंड के लिए अब फिर से कांग्रेस जरूरी है।

सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। देश की एक तिहाई आबादी के आस्था का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश भर के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। एक के बाद एक घोटाले का खुलासा हो रहा है। सभी में भाजपा नेताओं का नाम सामने आ रहा है।









About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *