July 27, 2024

बड़ी खबर: विधानसभा भर्ती घोटालों से हाईकमान बडा नाराज , किसको मिलेगा इनाम, किस पर गिरेगी गाज,धामी दिल्ली में मंत्रियों की धड़कन बड़ी उत्तराखंड में: जानें पूरी खबर

0
शेयर करें

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती मामला अब राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के लिए गले की फांस बन गया है। विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तो किरकिरी हो रही हैं साथ ही बीजेपी सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है।

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) और विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले को लेकर भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़े एक्शन मुड में दिखे हों,लेकिन उन्हीं की पार्टी के कुछ मंत्रियों के नाम विधानसभा भर्ती घोटाले में आने के बाद से राज्य की भाजपा सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। दूसरी तरफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक और भर्ती घोटालों और कई परीक्षाओं में धांधली सामने आने के बाद से प्रदेश के युवा बेरोजगारों में रोष है तो तमाम राजनीति व सामाजिक संगठन आंदोलन पर है।

इस सब के बीच बड़ी खबर आ रही हैं कि उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले को लेकर केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। संवाद जाह्नवी के सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में इन दोनों ही मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिस तरह से आलोचना हो रही है। इससे भाजपा हाईकमान खासा नाराज हैं। जिसके चलते हाईकमान के निर्देश पर राज्य मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़े फेरबदल होने की संभावना है। इस संबंध में भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही हैं कि पितृपक्ष समाप्त होते ही,शारदीय नवरात्रि में उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल दिखा जा सकता है।
आपको बता दें कि भाजपा हाईकमान पिछले कई दिनों से राज्य में हुए भर्ती घोटाले पर नजर बनाए हुए है और उत्तराखंड सरकार से लगातार अपडेट्स लिए जा रहे हैं। इन घोटालों में भाजपा के कुछ मंत्रियों के नाम आने पर हाईकमान ने इन्हें दिल्ली तलब भी किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं। जहां वह मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर रहे है। इस लिए माना जा रहा हैं कि बहुत जल्द उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की छुट्टी होना तय है। सूत्रों की माने तो कुछ विधायकों ने सीएम धामी से कैबिनेट में जगह बनाने के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि,कैबिनेट मंत्रियों पर फैसला भाजपा हाईकमान ही लेगा।

electronics

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X