June 6, 2023


बड़ी खबर- लालकुआं विधानसभा सीट पर हरीश रावत को मिल रहा अपार जनसमर्थन – कांग्रेस के पक्ष में लोगों का रुझान

शेयर करें




लालकुआं- लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में हरीश रावत का चुनाव प्रचार लगातार तेजी पकड़ता दिखाई दे रहा है उनके लाल कुआं विधानसभा से चुनाव लड़ने के बाद लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अपार संभावनाओं का क्षेत्रवासी अनुमान लगाए हुए हैं और उनसे विकास कार्यों की उम्मीद की खातिर रुझान कांग्रेस के पक्ष में दे रहे हैं- बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी से एक बागी प्रत्याशी को टिकट देने के बाद से ही भाजपा का कुनबा लगातार कम होता जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहने वाले भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हरीश रावत को अपना समर्थन दे चुके हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार लाल कुआं विधानसभा में बदलाव हो सकता है और जनता का अपार जनसमर्थन भी हरीश रावत को मिलता दिखाई दे रहा है– इतना ही नहीं कांग्रेस के बागी संध्या डालाकोटी के समर्थक भी हरीश रावत के समर्थन कर रहे हैं और अब हरीश रावत की जीत लगभग तय हो चुकी है क्योंकि हरीश रावत के समर्थन में हर दल हर समुदाय और प्रत्याशियों के समर्थक अपना समर्थन दे रहे हैं।



About Post Author



You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X