अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पौड़ी में नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किए रंगारंग कार्यक्रम

कुलदीप बिष्ट पौड़ी
महिला दिवस के अवसर पर आज पौड़ी नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस पर सिविल जज सीनियर डिविजन संदीप तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में संदीप तिवारी द्वारा महिलाओं पर विशेष चर्चा की गई उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी महिलाओं के सम्मान में इस कार्यक्रम में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं और हर वह कार्य कर रही जो आज पुरुष कर रहे हो बहुत पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य में अपनी भागीदारी दे रही है फिर भी महिलाओं को आगे करने के लिए हमें कई कार्यक्रम चलाने पडते हैं वहीं दूसरी ओर महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभागार में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस पर मुख्य अतिथि के रूप पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिरकत की उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। वही कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।