Big breaking-घोलतीर – कोठगी मोटर पुल को लेकर 7 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने वाले अनदीप नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211213-WA0006-1024x768.jpg)
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211213-WA0005-1024x959.jpg)
उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता अनदीप नेगी को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट के साथ अनदीप नेगी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और घोलतीर-कोठगी मोटर पुल के निर्माण के सम्बन्ध में वार्ता की। कोठगी के ग्राम प्रधान हरेन्द्र जग्गी,सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।
जिला भेषज एवं सहकारी विकास समिति के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकुर रौथाण ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पुल को लेकर तुंरत काम के लिए प्रदेश सरकार पर दवाब बनाया जाएगा।
![electronics](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/06/electronics.png)