दुखद खबर: नही रहे संघर्ष के साथी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला, सीएम धामी,डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जताया दुख

दुखद खबर: नही रहे संघर्ष के साथी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला, सीएम धामी,डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जताया दुख

electronics

 

देहरादून, 10 फरवरी 2025: मीडिया जगत के लिए एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह मजिला का आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभकी कवरेज के दौरान अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवरेज के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पत्रकारिता में अहम योगदान

मंजुल सिंह मजिला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था और अपने बेबाक लेखन व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। उनका जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें:  रूद्रप्रयाग चौपता दुर्गाधार की हेमवंती और उतम सिंह भंडारी की जीवनी पर बनी फिल्म ने दिखाया जमाने को इंसानियत का आईना

हमेशा मदद के लिए तत्पर रहने वाले साथी

मंजुल सिंह मजिला न केवल एक उत्कृष्ट पत्रकार थे, बल्कि साथी पत्रकारों के लिए हमेशा सहायक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थे। जब भी किसी पत्रकार को कोई कठिनाई होती, तो वे सबसे पहले मदद के लिए आगे आते थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जताया दुख हर संभव परिवार को दिया मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की 106 वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मीडिया जगत में शोक की लहर

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक है। पत्रकारों और सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे हमेशा सत्य, साहस और सहयोग का प्रतीक बने रहेंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति दें।