सनसनी: जखोली ब्लॉक में इस गांव में पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप:पति गिरफ्तार

शेयर करें

रामरतन पंवार: जखोली 

महिला की संदिग्ध मौत, पति को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार।

घर के महज कुछ ही दूरी पर खेत मे पेड़ पर मिला महिला का शव।

Big breaking: भाजपा में नहीं रुक रही खट्ट पट, आनन-फानन में दिल्ली से दौड़े आए महेंद्र भट्ट, पांच नेताओं को देहरादून किया तलब झटपट

 

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के लौंगा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से से कुछ दूरी पर खेत में मिला है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर दिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। शनिवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक चौकी त्यूंखर को सूचना मिली कि लौंगा गांव में विवाहिता 29 वर्षीय संगीता देवी पत्नी जसवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

 

 

 

राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा मौके पर पहुंचे तो पाया कि मृतका का शव उसके घर से लगभग 20 मीटर दूर खेत में पड़ा है। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या की है। वहीं, सूचना पर मृतका के पिता त्रिलोक सिंह सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने विवाहिता पुत्री के पति सहित ससुरालियों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया और मौके पर ही तहरीर दी। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल पाएगी। साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है।

About Post Author

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X